{"_id":"69cec7d8585e7aec350848e1","slug":"slogans-raised-against-the-government-in-protest-against-the-liquor-shop-nainital-news-c-418-1-shld1006-5238-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शराब की दुकान के विरोध में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शराब की दुकान के विरोध में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Fri, 03 Apr 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। रातीघाट के बाजार क्षेत्र में खुली शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं ने बृहस्पतिवार को मौके पर धरना-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान बंद नहीं होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। महिलाओं ने कहा कि दुकान के पास शहीद संजय सिंह बिष्ट इंटर कॉलेज है, ऐसे में वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने शराब की दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की। इस दौरान ललिता जोशी, हेमा देवी, नीम भट्ट, नीमा जोशी, कमला देवी, पुष्पा देवी, पार्वती देवी, बसंती देवी, पूनम अधिकारी, तुलसी नेगी आदि रहीं।
विज्ञापन