फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Slept so without hunger

ताकि कोई भूखा न सोए

Mon, 20 Feb 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर/हल्द्वानी। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर/हल्द्वानी।  Updated Mon, 20 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Slept so without hunger
बेसहारा को भोजन देते युवा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 नगर के कुछ युवा कई भूखे पेट सोने वालों के लिए उम्मीद की किरण बने हैं। 26 से 29 बरस के कुछ युवाओं ने वन स्टेप बी प्राउड ग्रुप बनाया है। शाम होते ही ये युवक बेसहारा लोगों को खाना बांटने निकल पड़ते हैं। यह ग्रुप बगैर किसी मदद के इन्हें भोजन कराने के साथ कपड़े भी बांटते हैं। हर शाम कई बेसहारा इनकी राह ताकते हैं। यह ग्रुप गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले तीन परिवारों को राशन भी बांटता है। इसके साथ ही इन युवाओं ने 450 लोगों का एक ब्लड डोनर ग्रुप भी बनाया है। 
वन स्टेप बी प्राउड संगठन के सदस्य अपने अपने घरों से रात को भोजन बनवाते हैं। कोई सब्जी तो कोई रोटी लाता है। युवा इनके लिए पत्तलों के थाल सहित पीने के पानी की भी व्यवस्था करते हैं। बारी बारी से यह लोग अपने अपने घरों से खाना बनवाते है। परिवार में जन्मदिन या अन्य शुभ कार्य होने पर इनके लिए भी विशेष व्यंजनों की व्यवस्था की जाती है। 
विज्ञापन

वन स्टेप बी प्राउड के संस्थापक शुभाकर शर्मा सड्डू भाई हैं। इस ग्रुप में अभिषेक शर्मा, दानिश सिद्दीकी, सुभराज मेहरोत्रा, शुभम कपूर, आरिस रहमान, अमन गुप्ता, अंशुल गुप्ता भी हैं। इसके साथ ही इन्होंने एक ब्लड डोनर ग्रुुप भी बनाया है। लगभग 450 लोग इस ग्रुप से जुड़े हैं। अब तक इसकी सहायता से रामनगर और आसपास के शहर में लगभग 143 लोगो की मदद की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed