फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six sued for threatening shopkeeper, action taken when video went viral

दुकानदार को धमकाने पर छह पर मुकदमा, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Six sued for threatening shopkeeper, action taken when video went viral
इसी जगह पर ठेला लगाने को मना कर रहे थे लोग।
हल्द्वानी। एफटीआई तिराहे पर दुकानदार को धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन

बनभूलपुरा के दुकानदार जावेद ने एफटीआई तिराहे पर फल की दुकान लगाई थी। इस बीच कुछ लोगों ने उन पर दुकान को बंद करने का दबाव बनाया। उनका कहना था कि बनभूलपुरा में कुछ लोगों को कोरोना वायरस हुआ है। इसलिए वायरस खत्म होने पर ही वह दुकान लगा सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह ने सोमवार की रात थाने में पहुंचकर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाल संजय कुमार ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed