फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six people were injured, including Constable Hit

कांस्टेबल समेत छह लोगों पर टक्कर मारकर घायल किया

Fri, 12 Aug 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 12 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Six people were injured, including Constable Hit
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी से काठगोदाम की तरफ कार से जा रहे एक युवक ने पुलिस कांस्टेबल समेत करीब छह लोगों पर टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। बैखोफ होकर कार चला रहे इस युवक को काफी देर तक पीछा करने बाद पुलिस ने पनियाली के समीप दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिट एण्ड रन का मुकदमा दर्ज कर दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दमुवाढुंगा निवासी प्रतीक कुमार बृहस्पतिवार को दिन में करीब साढे तीन बजे सैंट्रो कार से हल्द्वानी के काठगोदाम की तरफ जा रहा था। उसकी कार में दो अन्य युवक भी सवार थे। एसडीम कोर्ट के समक्ष पहुंचते ही उसने वनभूलपुरा थाने में तैनात कांस्टेबल रिजवान पर पर टक्कर मार दी।
विज्ञापन


वह कांस्टेबल को कुछ दूर तक कार के बोनट से घसीटते हुए ले गया। जैसे तैसे उसने अपनी जान बचाई। कांस्टेबल रिजवान मौके  घायल हो गया। लोगों ने आवाज लगाकर उससे कार रोकने को कहा। लेकिन उसने लोगों की एक भी नहीं सुनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीओ आरएस ह्यांकी और अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। वह तेज रफ्तार से आगे बढ़ता गया। बताया जा रहा है उसने तिकोनिया रोड और पानी की टंकी के समीप करीब उसके बरेली रोड निवासी अशोक मुलानी, शीश महल मोहल्ला निवासी चंद्र शेखर, मो. दानिश समेत करीब छह अन्य लोगों को भी घायल कर दिया।


काफी देर तक पीछा करने बाद पुलिस ने इसे पनियाली के समीप दबोच लिया। कोतवाल राम सिंह मेहता ने बताया कि घायल लोगों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्रतीक कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हिट एंड रन का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed