फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six people including women constable posted in CO office

सीओ कार्यालय में तैनात महिला सिपाही समेत छह लोग पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Six people including women constable posted in CO office
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर क्षेत्र में शनिवार को छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें एक सीओ ऑफिस में तैनात महिला सिपाही, सेंट्रल बैंक के तीन कर्मचारी, एक एलआईसी का कर्मचारी और दिल्ली से आई बेतालघाट निवासी महिला शामिल हैं।
विज्ञापन

दो दिन के भीतर ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो गई हैं। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। सीओ ऑफिस में तैनात महिला सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य टीम ने वहां तैनात अन्य आठ पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया है। इसके अलावा कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी भी अपनी जांच कराएंगे।
विज्ञापन

इधर, ज्वाला लाइन निवासी व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब उनके भाई की रिपोर्ट पर प्रशासन की नजर है। यदि उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आती है तो ज्वाला लाइन को सील किया जा सकता है। दूसरी ओर गूलरघट्टी निवासी युवक भी हेयर ड्रेसर के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि महिला सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वहां तैनात अन्य पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया है।
रामनगर में दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने
रामनगर (नैनीताल)। कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर प्रशासन सतर्क है। व्यवसायी और एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दो जगहों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां पर रहने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी और वहां की सभी दुकानें बंद अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगी।

एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि मुख्य बाजार के ज्वाला लाइन निवासी एक व्यवसायी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस पर ज्वाला लाइन को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया है। इस क्षेत्र में आने वाली सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस क्षेत्र के लोगों को जरूरत का सामान प्रशासन की ओर से उनके घरों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही डॉक्टरों की टीम सभी लोगों की जांच करेगी। इनके अलावा गूलरघट्टी में भी एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था। इसको देखते हुए गूलरघट्टी की नगीना मस्जिद से जेआर कॉलेज तक को भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां भी सभी लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed