फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six people caught, including former head of gambling

जुआ खेलते पूर्व प्रधान सहित छह लोग पकड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Six people caught, including former head of gambling
रामनगर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए जुआरी। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान सहित छह लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंगलवार की रात कोतवाली के एसआई कैलाश जोशी और अनिल आर्य पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि मंगलार रोड में पंचायत घर के पीछे स्थित बगीचे में जुआ चल रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेलने के आरोप में पूर्व प्रधान कुबेर राम निवासी ग्राम जस्सागांजा, विनय उर्फ विक्की निवासी उत्तरी खताड़ी, गोपाल सैनी निवासी मोहल्ला गुलरघट्टी, शंकर सैनी निवासी कोटद्वार रोड, राजीव देशवाल निवासी इंदिरा कॉलोनी, अरुण कुमार निवासी वाल्मीकि बस्ती बंबाघेर को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने 4138 रुपये, छह मोबाइल, चार बाइकें, तीन स्कूटी भी कब्जे में ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed