फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six criminals from Nainital have been banished from the district for six months.

Nainital News: नैनीताल से छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

Sat, 22 Aug 2026 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 22 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Six criminals from Nainital have been banished from the district for six months.
नैनीताल। डीएम ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के तहत की गई है। डीएम ने बताया कि बनभूलपुरा निवासी आसिफ पर एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। गफूर बस्ती निवासी इरफान उर्फ शक्ति और थाना बनभूलपुरा, शनिबाजार गेट निवासी अरशद अली पर भी एनडीपीएस एक्ट के कई मामले हैं। इंदिरा नगर निवासी शाहनवाज के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। काठगोदाम थानाक्षेत्र के गोकुल नगर निवासी राहुल बिष्ट उर्फ राहुल थापा पर आर्म्स एक्ट, चोरी और जुआ अधिनियम के छह से अधिक मामले हैं। इन पांचों सहित कुल छह व्यक्तियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए की गई है।
विज्ञापन


......
जेल में बंद आरोपियों के मामले समाप्त
जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने कुछ मामलों में गुंडा नियंत्रण कानून के तहत चल रही कार्रवाई समाप्त करने के आदेश दिए हैं। लालकुआं निवासी अमन गुप्ता और गौलापार निवासी शेखर आर्य वर्तमान में जेल में बंद हैं। बनभूलपुरा निवासी मिराज भी अन्य मामले में जेल में बंद है। इन परिस्थितियों के कारण उनके विरुद्ध चल रही गुंडा एक्ट की कार्रवाई समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन


...
पर्याप्त आधार न मिलने पर नोटिस निरस्त
न्यायालय ने दो मामलों में पर्याप्त आधार न मिलने पर नोटिस निरस्त किए हैं। गौलापार निवासी महेंद्र के विरुद्ध केवल आबकारी अधिनियम का एक मामला दर्ज था। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने पुलिस कार्रवाई से असहमति जताते हुए नोटिस निरस्त कर कार्रवाई समाप्त कर दी। नथुआखान निवासी चंदन लोदियाल पहले ही किसी अन्य मामले में जिला बदर किया जा चुका है। दोबारा चल रही कार्रवाई का औचित्य न पाए जाने पर नोटिस निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed