फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six accused including STH personnel

एसटीएच कर्मी सहित छह पर मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Six accused including STH personnel
हल्द्वानी। एसटीएच में हंगामा करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अस्पताल की दो महिला कर्मचारी सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस कुछ अन्य लोगों के नाम बढ़ा सकती है।
विज्ञापन

एसटीएच से 31 लोगों को शुक्रवार की रात बागजाला स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजने के लिए बस लगाई गई थी। बस में कुछ लोगों के बैठने के बाद एक समूह ने कहा कि वे बागजाला नहीं जाएंगे। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों के अनुरोध करने के बावजूद आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हंगामा करना शुरू किया। कोतवाली पुलिस के हस्तक्षेप करने पर किसी प्रकार 23 लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया लेकिन अन्य लोग बस से उतर गए। अस्पताल में लौटे लोगों ने फिर हंगामा करना शुरू किया। इससे अन्य मरीज भी परेशान हो गए।
विज्ञापन

इस मामले में मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चंपावत जिले के पाटी निवासी धीरज सिंह बिष्ट, नैनीताल निवासी प्रेम सिंह, दुर्गा कालोनी पंचायतघर निवासी जगत प्रकाश, इंदिरानगर बिंदुखत्ता निवासी हरीश सिंह, अस्पताल की कर्मचारी शहनाज, आस्मा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहररीर दी। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने धारा 188, 269, 270 और 51 डी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने कोविड -19 के तहत जारी निर्देशों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही के मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई
हल्द्वानी। एसटीएच में शुक्रवार को एक गर्भवती महिला इलाज के लिए पहुंची थी। उसके परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई। महिला अस्पताल के बाहर घंटों बैठी रही। मामला उच्च स्तर पर पहुंचा, उसके बाद इलाज शुरू किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के अनुसार मामले में विभागाध्यक्ष से जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed