{"_id":"65c00f098f6888f5a90a8152","slug":"sister-in-law-sister-in-law-wedding-ceremony-truck-haldwani-news-c-8-1-hld1010-304330-2024-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Accident: शादी समारोह में जा रहीं ननद-भाभी को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत; चालक की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Accident: शादी समारोह में जा रहीं ननद-भाभी को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत; चालक की तलाश में पुलिस
Mon, 05 Feb 2024 10:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:39 AM IST
सार
हल्द्वानी में एक सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहीं ननद-भाभी की स्कूटी को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये के नीचे आने से दोनों महिलाओं ने मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहीं ननद-भाभी की स्कूटी को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये के नीचे आने से दोनों महिलाओं ने मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। परिवार मूल रूप से चंपावत के नौलिया गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतक सविता बिष्ट
- फोटो : अमर उजाला
डहरिया स्थित नीलियम कॉलोनी निवासी कविता नौलिया (30) पत्नी पंकज नौलिया अपनी ननद सविता बिष्ट (30) पत्नी पान सिंह बिष्ट के साथ रविवार को शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। कविता के जेठ मदन नौलिया ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे दोनों स्कूटी से निकलीं थीं। कविता स्कूटी चला रही थी। पुलिस के मुताबिक तीनपानी क्षेत्र में ओपन यूनिवर्सिटी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों स्कूटी से गिरीं और ट्रक के नीचे आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कविता नौलिया
- फोटो : अमर उजाला
मंडी चौकी पुलिस ने दोनों को सुशीला तिवारी (एसटीएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साल के भीतर दोनों महिलाओं की शादी हुई थी। कविता के पति पंकज हल्द्वानी में ही व्यापार करते हैं। पत्नी और बहन की मौत के बाद से पंकज बेसुध हैं। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।