फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sir, save me from my wife

Nainital News: साहब, मुझे मेरी बीवी से बचाओ...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Sir, save me from my wife
हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र के गौजाजाली क्षेत्र के चौधरी कॉलोनी निवासी युवक ने सोमवार को बनभूलपुरा थाना में अपनी पत्नी और सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवक के अनुसार उसकी पत्नी उसे मारती-पीटती है। दो जनवरी को भी उसे पीटा गया। युवक ने पुलिस से खुद को बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। चौधरी कॉलोनी निवासी जावेद ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि वह तिकोनिया मोड़ स्थित अपने पिता फिरासत के माेबाइल की दुकान पर था, इस बीच पहुंची पत्नी ने पिटाई लगा दी। फिरासत ने इसकी शिकायत भी पुलिस से की थी।
विज्ञापन

पत्नी से प्रताड़ित पति ने अपना मेडिकल कराया और थाने पहुंचा तो गेट के बाहर पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर फिर पीट दिया। जावेद के अनुसार उसके पिता के मकान को कब्जा करने की साजिश और रुपये हड़पने के लिए यह घटना की जा रही है। पुलिस ने जावेद की तहरीर पर पत्नी शिवा कुरैशी और सास शमीमा कुरैशी के खिलाफ जान बूझकर धक्का देना, धमकी देना, अपमानित करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed