गंगोत्री हादसा: महिला की मौत के बाद घर में पसरा सन्नाटा...पति घायल, चारधाम यात्रा के लिए गया था दंपति
गंगोत्री हाईवे पर चारधाम यात्रियों की बस मंगलवार देर रात गंगनानी के पास खाई में गिरने से पेशकारपुर मोतीराम नया बाजार हल्दूचौड़ निवासी दीपा बड़सिलिया की मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। उनके घर पर कोई नहीं था, जिससे घर पर सन्नाटा है।
विस्तार
गंगोत्री हाईवे पर चारधाम यात्रियों की बस मंगलवार देर रात गंगनानी के पास खाई में गिरने से पेशकारपुर मोतीराम नया बाजार हल्दूचौड़ निवासी दीपा बड़सिलिया की मौत हो गई। उनके साथ पति भी घायल हुए हैं, जिनका ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा है उनके घर पर कोई नहीं था, जिससे घर पर सन्नाटा है।
ये पढ़ें- Weather: जून में जल रहा उत्तराखंड, जयपुर से ज्यादा गर्म हो गया हल्द्वानी...पारा 43 पार; बाजारों में सन्नाटा
हल्दूचौड़ के नया बाजार निवासी पूर्व सैनिक महेश चंद्र बड़सिलिया पत्नी दीपा बड़सिलिया (55) सपत्नीक तीर्थ यात्रा पर गए थे। हादसे में जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनकी पत्नी की हादसे में मौत हो गई। हादसे में घायल सभी यात्रियों का एम्स ऋषिकेश में उपचार किया जा रहा है। इधर हादसे की सूचना पर मृतका के घर पर सन्नाटा पसर गया। मृतका की चार पुत्रियां एक पुत्र है। तीन पुत्री की शादी हो चुकी है। हादसे की सूचना पर परिजन घटना स्थल को रवाना हो गए हैं।