फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Weather: Haldwani became hotter than Jaipur

Weather: जून में जल रहा उत्तराखंड, जयपुर से ज्यादा गर्म हो गया हल्द्वानी...पारा 43 पार; बाजारों में सन्नाटा

Thu, 13 Jun 2024 07:04 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 13 Jun 2024 07:04 AM IST
सार

हल्द्वानी में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी में दिन का तापमान बढ़ने के साथ रातें भी उमस भरी हैं। बुधवार को हल्द्वानी का तापमान रिकॉर्ड 43.4 डिग्री पहुंच गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Haldwani became hotter than Jaipur
weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई शहरों में तापमान इस समय रिकॉर्ड स्तर पर है। हल्द्वानी में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी में दिन का तापमान बढ़ने के साथ रातें भी उमस भरी हैं। बुधवार को हल्द्वानी का तापमान रिकॉर्ड 43.4 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले हल्द्वानी का सर्वाधिक तापमान 23 जून 2009 को 43.5 डिग्री था। यह गुलाबी शहर जयपुर में 42 डिग्री से अधिक है जबकि दिल्ली, चंड़ीगढ़ का तापमान इससे थोड़ा ही ज्यादा है।

विज्ञापन

बुधवार को देश के प्रमुख शहरों का तापमान 45 डिग्री के पार रहा। हल्द्वानी में भी बढ़े हुए तापमान के बीच उमस और चिलचिलाती धूप में लोग दिन के समय बाहर निकलने से कतराते दिखे। इसका असर बाजारों में भी दिखाई दिया। यहां व्यापारियों को ग्राहकों का शाम होने तक इंतजार करना पड़ रहा है। जून महीने में इससे पहले इतनी गर्मी 15 साल पहले 2009 में पड़ी थी। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जून में 2009 के बाद अभी तक सर्वाधिक गर्म दिन है। फिलहाल 16 जून तक तेज गर्मी रहेगी जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी रहेगी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हल्द्वानी में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 67 कनेक्शन काटे; इन जगहों पर चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी में मौसम का हाल

अधिकतम- 43.4

न्यूनतम- 23.4

आद्रता- 20 प्रतिशत

हवा- 8.3 किमी प्रति घंटा पश्चिम दिशा।

अन्य पांच बड़े शहरों का तापमान

नई दिल्ली- 44

चंडीगढ़- 44

जयपुर - 42

राजस्थान - 46

मुंबई - 32

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed