फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sidewalk encroachment evacuated

अतिक्रमण से खाली कराए फुटपाथ

Mon, 20 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 20 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sidewalk encroachment evacuated
अ‌त‌िकमण - फोटो : अमर उजाला
 नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को फुटपाथ पर अतिक्रमण और पालीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। तिकोनिया से लेकर रेलवे बाजार ताज चौराहा तक फुटपाथ और सड़क किनारे का अतिक्रमण हटाया गया। सड़कों पर खड़े वाहनों को क्रेन से खिंचवाकर सीज किया गया। दर्जनों कारोबारियों का कोर्ट चालान किया गया। टीम ने पालीथिन में तीन लोगों के चालान कर छह हजार का जुर्माना वसूला। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त हरबीर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस की टीम सोमवार को अपराह्न सड़कों पर उतरी। टीम ने तिकोनिया से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। वर्कशाप लाइन में फुटपाथ पर मैकेनिक और मीट चावल की ठेलियों का कब्जा है। सड़कों पर वाहनों के खड़े होने से काफी मुश्किल होती है। नगर आयुक्त ने फुटपाथ खाली करवाकर सड़कों पर पार्किंग कर खड़े वाहनों को क्रेन से खिंचाकर थाने भेज दिया। वर्कशाप लाइन से स्टेशन रोड होते हुए टीम रेलवे बाजार पहुंची। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त के मुताबिक स्टेशन रोड में फुटपाथ पर सामान फैलाने वाले कई व्यापारियों के पुलिस ने कोर्ट चालान किए गए। पालीथिन की चेकिंग भी की गई। केमू स्टेशन रोड में एक दुकानदार पर पांच हजार का जुर्माना लगाया है। दुकान में काफी मात्रा में पालीथिन बरामद हुई। जबकि दो ठेलियों से पालीथिन बरामद होने पर पांच पांच सौ रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed