फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sidcul and solar power plants will be in the form Khurpia

सिडकुल और खुरपिया फार्म में बनेगा सोलर पावर प्लांट

Fri, 29 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 29 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर के सितारगंज सिडकुल और खुरपिया फार्म में सोलर पावर प्लांट बनेगा। 50 मेगावाट के पावर प्लांट पर लगभग तीन सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। पावर प्लांट लगाने के लिए छोटे डेवलपर को 25 वर्ष के लिए जमीन लीज पर दी जाएगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार पावर उपकेंद्र के लिए 10 करोड़ रुपये का अनुदान देगी। सोलर पावर प्लांट के लिए डीपीआर बनकर तैयार हो गई है। खुरपिया फार्म में 20 मेगावाट में पांच-पांच मेगावाट के चार सोलर पावर प्लांट बनने हैं। सिडकुल सितारगंज में 30 मेगावाट में 10-10 मेगावाट के तीन सोलर पावर प्लांट बनेंगे।
विज्ञापन


30 और 20 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट बनाने पर लगभग तीन सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक मेगावाट पर लगभग छह करोड़ का खर्च आएगा। पावर प्लांट बनाने के लिए छोटे डेवलपर को निविदा निकालकर आमंत्रित किया जाएगा। जो सबसे सस्ती दर पर बिजली देगा उसे ही पावर प्लांट लगाने का मौका मिलेगा। छोटे डेवलपर को 25 वर्षों के लिए जमीन लीज पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन समतलीकरण और मूलभूत सुविधाएं सिडकुल मुहैया कराएगा। इसके एवज में सिडकुल डेवलपर से शुल्क वसूल करेगा। डेवलपर से लीज रेंट और विकास शुल्क समेत अन्य शुल्क लिए जाएंगे। पावर प्लांट में बनने वाली बिजली उत्तराखंड पावर कारपोरेशन 25 वर्षों तक खरीदेगा। बिजली खरीद की दर विद्युत नियामक आयोग तय करेगा। डेवलपमेंट में लगभग 57 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। जिसमें 10 लाख रुपये भारत सरकार ने दिए हैं। 

उरेडा के मुख्य परियोजना अधिकारी एके त्यागी के अनुसार जमीन लीज पर देने के साथ मूलभूत सुविधाएं सिडकुल मुहैया कराएगा। सोलर पावर प्लांट की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बन गई है और केंद्र सरकार से काम शुरू करने के लिए दस करोड़ रुपये मांगे हैं। 

‌‌

सिडकुल महाप्रबंधक एसएल सेमवाल ने कहा ‌सोलर पावर प्लांट के लिए सिडकुल को नोडल एजेंसी नामित किया गया है। सिडकुल जमीन मुहैया कराएगा। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed