फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shuttle bus service will start for tourists now

अब पर्यटकों के लिए शुरू होगी शटल बस सेवा

Thu, 04 May 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 May 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
Shuttle bus service will start for tourists now
बस - फोटो : file photo

पर्यटक सीजन शुरू होते ही प्रशासन सरोवर नगरी में ट्रैफिक के दबाव को कम करने में जुट गया है। कमिश्नर डी सेंथियल पांडियन ने  पार्किंग के लिए अल्पकालीन और दीर्घकालीन प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नैनीताल से दो-तीन किमी के दायरे में छोटे-छोटे पार्किंग स्थल तैयार करें और सैलानियों के वाहनों को वहीं पर रियायती दरों पर पार्क किया जाए। यहां से पर्यटकों को नैनीताल तक लाने और छोड़ने के लिए नियमित शटल बस सेवा शुरू की जाए।
विज्ञापन


अफसरों की बैठक में बुधवार को कमिश्नर ने कहा कि नैनीताल फ्लैट्स, मैट्रोपोल, सूखाताल, एलडीए और बीडी पांडे अस्पताल के पास पार्किंग स्थलों में लगभग 1000 वाहन पार्क किए जाने की व्यवस्था नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के बीचोंबीच फ्लैट्स और मेट्रोपोल जैसे पार्किग स्थलों को लग्जरी पार्किग के रूप में विकसित करते हुए शुल्क में इजाफा किया जाए। शहर की सभी पार्किंग व्यवस्था में नगर पालिका नोडल की भूमिका निभाए। उन्होंने पर्यटन सीजन के दौरान मालरोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने को भी कहा।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमएस नेगी से कहा कि नैनीताल को आने वाले वैकल्पिक मार्गो को चिन्हित करें और नए मार्गो को बनाने के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजें। वन विभाग की वजह से रुके हुए रूसी बाईपास-कालाढूंगी रोड के काम को शुरू कराने के लिए डीएफओ से समन्वय करने को कहा।

अन्य झीलें भी हों विकसित

कमिश्नर ने भीमताल, नौकुचियाताल, सडियाताल, खुर्पाताल जैसी झीलों को भी विकसित करते हुए उन्हें पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने को कहा। उपनिदेशक पर्यटन जेसी बेरी को निर्देश दिए कि वह लीक से हटकर काम करें, नैनीताल के आसपास कुछ इस प्रकार के पर्यटक स्थल विकसित करें जिससे पर्यटक आकर्षित हों। इसके नये प्रस्ताव भी बनाएं।

तीन महीने में तैयार हो जाएगी हल्द्वानी रिंग रोड की डीपीआर

कमिश्नर ने लोनिवि के मुख्य अभियंता बीसी बिनवाल को हल्द्वानी में रिंग रोड की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। बिनवाल ने कहा कि हल्द्वानी रिंग रोड की डीपीआर तीन माह के भीतर तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा।


मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए जारी होगी 20 करोड़ की पहली किस्त

कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप चारखेत में बहुमंजिली पार्किंग बनाई जाएगी। इसके आसपास व्यवसायिक काम्पलैक्स और सुलभ शौचालय का निर्माण भी होगा। इसके लिए 50 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पर्यटन सचिव शैलेश बगौली ने दूरभाष पर बताया है कि इस प्रोजेक्ट के पहला चरण में 20 करोड़ की धनराशि जल्द जारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed