{"_id":"616c51abaf0c5008687c8192","slug":"shri-ramlila-grand-procession-taken-out-haldwani-news-hld4416928196","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री रामलीला : भव्य शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री रामलीला : भव्य शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
हल्द्वानी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या के सिंहासन पर आसीन होते ही हर जगह खुशी छा गई। नगर के लोगों के भय और शोक दूर हो गए। उन्हें दैहिक, दैविक और भौतिक तापों से मुक्ति मिल गई। भगवान राम के राजपाठ संभालने के बाद श्री रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह फूल वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
बारिश की वजह से यात्रा तय समय से काफी देर बाद शुरू हुई। इसके बावजूद लोगों में काफी उत्साह देखा गया। शोभायात्रा में भगवान गणेश, काली माता, तिरुपति बाला जी, राधा कृष्ण, श्रीराम, सीता लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने झांकियों में फूल बरसाए। शोभायात्रा प्रेम टाकीज, रोडवेज, केमू स्टेशन, रेलवे बाजार, नया बाजार, मीरा मार्ग, सदर बाजार, पटेल चौक, कारखाना बाजार होते हुए वापस रामलीला मैदान में पहुंची। जहां भव्य आरती के बाद समापन हुआ। शोभायात्रा संयोजक तनुज गुप्ता ने बताया कि एसओपी देर से आने के कारण इस बार कम झांकी ही शोभायात्रा में शामिल हो सकीं। इससे पहले श्रीरामलीला मैदान में भंडारा हुआ उसके बाद आरती कार्यक्रम हुआ।
शोभायात्रा के साथ पंडित गोपालदत्त भट शास्त्री, भवानी शंकर नीरज, विवेक कश्यप, मनोज गुप्ता, संजय गोयल, अतुल जायसवाल, तनुज गुप्ता, अनुभव गोयल आदि मौजूद रहे।