फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Election campaign begins with the presence of Nitin Naveen in haldwani

हल्द्वानी: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, आज से प्रदेश कार्यसमिति का महामंथन; नितिन नवीन की मौजूदगी से चुनावी शंखनाद

Tue, 08 Sep 2026 10:42 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Tue, 08 Sep 2026 10:42 PM IST
सार

हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे शहर को झंडे-पोस्टरों से सजाकर चुनावी माहौल बनाया गया है। प्रदेश भर से प्रतिनिधियों का हल्द्वानी पहुंचना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Election campaign begins with the presence of Nitin Naveen in haldwani
BJP Flag - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे शहर को झंडे-पोस्टरों से सजाकर चुनावी माहौल बना दिया गया है। प्रदेश भर से प्रतिनिधियों का हल्द्वानी पहुंचना शुरू हो गया हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने बताया कि बैठक में 597 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

कार्यसमिति में प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित व स्थायी आमंत्रित सदस्य, सभी पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, प्रदेश सरकार के मंत्री, सभी विधायक, दायित्वधारी, जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री शामिल होंगे। आज शाम तक कई मंत्री और वरिष्ठ नेता हल्द्वानी पहुंच चुके हैं। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड को लेकर संजीदा
प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि पार्टी इस कार्यसमिति के माध्यम से पूरे संगठन को संदेश दे रही है कि विधानसभा चुनाव का आगाज हो गया है और अगले छह माह तक सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी से साफ है कि केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड को लेकर कितना गंभीर है। केंद्रीय नेतृत्व अच्छी सरकार देकर लगातार सरकार बनाने का संदेश देशभर में देना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से रजिस्ट्रेशन, पांच बजे तक चलेगा मंथन
रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन बैंक्वेट हॉल में बुधवार सुबह नौ बजे से प्रतिनिधियों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। 10:30 बजे कार्यसमिति की बैठक शुरू होगी। पहले चरण की बैठक दोपहर एक बजे तक चलेगी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। भोजन के बाद दूसरा सत्र शुरू होगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद जलपान और फिर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। रात्रि में में कोर ग्रुप की बैठक होगी जिसमें चुनावी रणनीति पर अंतिम मुहर लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed