फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Show ration card take a kilo of onions

राशनकार्ड दिखाओ एक किलो प्याज ले जाओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Show ration card take a kilo of onions
हल्द्वानी की कृषि मंडी में प्याज के स्टाल पर बिक रही सस्ती प्याज देते एसडीएम विवेक राय व मंडी सचि?
हल्द्वानी। कृषि उत्पादन मंडी समिति ने जनता को राहत देने के लिए मंगलवार से फिर सस्ती प्याज का स्टाल शुरू कर दिया है। हालांकि इस बार मंडी समिति के स्टाल पर 70 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज मिल रहा है। मंडी प्रशासन ने कहा है कि बुधवार से राशनकार्ड दिखाने पर प्रत्येक व्यक्ति को एक किलो प्याज दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगल पड़ाव सब्जी मंडी में मंगलवार को छोटी प्याज 90 रुपये और बड़ी प्याज 100 रुपये किलो की दर से बिका। एसडीएम विवेक राय ने बताया कि लोगों को सस्ता प्याज उपलब्ध कराने के लिए मंडी समिति द्वारा मंगलवार से सस्ता प्याज का स्टाल शुरू किया है।
विज्ञापन

सस्ता प्याज उपलब्ध कराने के संबंध में प्याज के थोक व्यवसायियों से बात की गई। प्याज व्यापारियों ने थोक भाव में प्याज उपलब्ध कराने की सहमति दी है। मंडी सचिव विश्व विजय सिंह देव ने बताया कि मंडी के स्टाल से 68 किलो प्याज की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोक मंडी में प्याज के गोदामों में सब ‘ओके’
हल्द्वानी। प्याज की जमाखोरी रोकने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को भी थोक मंडी में थोक प्याज आढ़तियों के गोदामों पर छापामारी कर चेकिंग की। मंडी में तीन थोक प्याज व्यापारियों के वहां निर्धारित मात्रा से अधिक प्याज नहीं मिला। प्रशासन ने प्याज व्यापारियों को हिदायत दी कि अगर किसी के यहां भी प्याज जमाखोरी की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम एवं मंडी समिति के प्रशासक विवेक राय मंगलवार दोपहर मंडी समिति पहुंचे। मंडी सचिव विश्व विजय सिंह देव ने उन्हें बताया कि आज मंडी में प्रवेश पर्चियों के अनुसार कुल 422 क्विंटल प्याज की आमद हुई है। मैसर्स एसके ट्रेडर्स में निरीक्षण के दौरान फ र्म के स्टॉक में 124 क्विंटल प्याज पाया गया। अभिलेखों से मिलान करने नर मानक के अनुसार स्टाक की स्थिति सही पाई गई।
थोक विक्रेता सरफ राज अली ने बताया कि प्याज की बिक्री फुटकर की जा रही है। मैसर्स एलकेसी फर्म में निरीक्षण के दौरान स्टॉक में 17.60 क्विंटल प्याज पाया गया। थोक विक्रेता द्वारा अपना अभिलेख 9 आर एवं स्टाक रजिस्टर प्रस्तुत किया गया, जिसमें उनके द्वारा अधिकतम 7500 प्रति की दर से प्याज की बिक्री दर्शाई गई। यहां फुटकर में तीन क्विंटल प्याज की बिक्री दर्शाई थी। मैसर्स शाहिद रजा एंड कंपनी में 146 क्विंटल प्याज पाया गया। थोक विक्रेता ने बताया कि प्याज राजस्थान के अलवर से मंगाया जा रहा है। इस दौरान मंडी निरीक्षक पंकज वर्मा, सौरभ डंगवाल, भुवन नाथ गोस्वामी, मंडी सहायक नवीन मठपाल आदि मौजूद रहे।

तीनों थोक व्यापारियों के यहां निर्धारित सीमा के अंतर्गत प्याज का विक्रय सही पाया गया। थोक विक्रेताओं द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में प्याज स्थानीय किसानों द्वारा मंडी में नहीं लाया जा रहा है। बाहर की मंडियों से मांग के अनुसार प्याज नहीं आ रहा है जो प्याज बाहर से आ भी रहा है। नया होने के कारण उसे ज्यादा दिनों तक नहीं रखा जा सकता।
- विवेक राय, एसडीएम हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed