{"_id":"617c5d549605fb2cb37e5f1c","slug":"show-cause-notice-to-the-principal-on-finding-discrepancies-nainital-news-hld443074552","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाएं मिलने पर प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाएं मिलने पर प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
नैनीताल के स्कूल में निरीक्षण करती एससीईआरटी की अपर शिक्षा निदेशक आशा पेन्यूली।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की अपर शिक्षा निदेशक आशा पैन्यूली ने शुक्रवार को जिले के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर पढ़ाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान भीमताल स्थित राइंका में अव्यवस्थाएं मिलने पर अपर शिक्षा निदेशक ने प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
अपर शिक्षा निदेशक पैन्यूली ने राबाइंका नैनीताल, राप्रावि भवाली सैनिटोरियम, राबाइंका भवाली, राउप्रावि तिरछाखेत, राप्रावि मेहरागांव प्रथम और राइंका भीमताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में आयोजित परीक्षाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने अलग-अलग स्कूलों में बच्चों से सवाल जवाब किए और शिक्षकों को बच्चों के शैक्षिक स्तर में अपेक्षित सुधार के निर्देश दिए। राइंका भीमताल में व्यवस्थाएं चाक चौबंद न मिलने पर उन्होंने संबंधित प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विद्यालयों के निरीक्षण के बाद पैन्यूली ने नैनीताल में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और उप शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं के नाम एससीईआरटी को भेजें। कहा कि बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाए। नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने विभागीय कार्यों और भावी योजनाओं की जानकारी दी।