फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shed will be built for the safety of swimming and diving pools

Nainital News: स्वीमिंग और डाइविंग पूल की सुरक्षा के लिए बनेगा शेड

Wed, 24 Jul 2024 04:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 24 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Shed will be built for the safety of swimming and diving pools
गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में स्विमिंग पूल का निरीक्षण करते अपर खेल निदेशक अजय अग्रव
हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए अपर निदेशक खेल अजय अग्रवाल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वीमिंग पूल को ऑलवेदर बनाने की तैयारियों का जायजा लिया। स्वीमिंग पूल, डाइविंग पूल और एक्वेटिक्स की सुरक्षा के लिए शेड बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वुशू और स्क्वैश के प्रशिक्षक नियुक्त करने के लिए खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत गौलापार स्टेडियम में फुटबाल, खोखो, वुशू, एक्वेटिक्स (स्विमिंग, डायविंग, वाटरपोलो), ताइक्वांडो और मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल होने हैं। इसकी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अपर निदेशक ने क्रिकेट ग्राउंड, हॉकी के लिए बने एस्ट्रो टर्फ, ताइक्वांडो और खो-खो हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों को निदेश दिए कि बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखें। वहां जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, किशोर पाल, मनीष वर्मा, हरीश उपाध्याय आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed