फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   She will also enroll divyanga

दिव्यांग युवती भी कराएगी नामांकन

Sat, 21 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कालाढूंगी (नैनीताल)।  
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कालाढूंगी (नैनीताल)।   Updated Sat, 21 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
She will also enroll divyanga
दिव्यांग युवती भी कराएगी नामांकन - फोटो : अमर उजाला

कालाढूंगी (नैनीताल)।   हल्द्वानी ब्लॉक के ग्राम डहरिया मुखानी निवासी सुमनलता कश्यप भी विधानसभा चुनाव में नामांकन करवाना चाहती हैं। 29 साल की उम्र तक न जाने कितनी बार सुमनलता ने खुद को उपेक्षित महसूस किया। वह करीब 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं, मगर उन्होंने कभी इस दिव्यांगता को अपने जज्बे और अपनी जिंदगी पर हावी नहीं होने दिया। इसलिए अब वह राजनेताओं को आइना दिखाना चाहती हैं। सुमनलता ने पिछले 15 साल से संघर्षों को बहुत करीब से जिया है, जाना है। इन 15 साल में खुद को घरवालों के ऊपर एक बोझ न बनाते हुए स्वरोजगार तो किया ही, दूसरों को भी रोजगार से जोड़ा।

विज्ञापन


उनके संघर्ष की कहानी लंबी है। दिव्यांग महिलाओं के लिए कुछ करने की आस में एक व्हील चेयर के सहारे चलने वाली सुमनलता को सरकारी योजनाओं की फाइलों ने खूब छकाया लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि अपने जज्बे पर कायम रहते हुए सुमनलता पिछले 10 वर्षों से कई बेसहारा लोगों के लिए जी रही हैं। वह सिलाई, कढ़ाई, बुनाई सिखा रही हैं। इंटरमीडिएट पास सुमनलता शुक्रवार को अपने कुछ पारिवारिक सदस्यों और समर्थकों के साथ विधानसभा चुनाव का पर्चा खरीदने तहसील पहुंची थी। इस दौरान सुमनलता ने कहा कि दिव्यांग महिलाओं के लिए सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि सरकार की तरफ से योजनाएं नहीं हैं, मगर उनका लाभ जरूरतमंद तक नहीं पहुंच पाता। इतने साल काम करने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि जनप्रतिनिधि बनने के लिए उनके अंदर पूरी क्षमता है। वह चाहती हैं कि हर जनप्रतिनिधि उन जैसी महिलाओं, दिव्यांगों के लिए बनाई गई योजनाओं को साकार करे। उनका जज्बा चुनाव जीतकर विधानसभा तक पहुंचने का है और मकसद राजनेताओं को आइना दिखाना। जज्बा तो है ही, कुछ लोगों का साथ भी और उम्मीद उन लोगों के साथ की, जो इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहते हैं। सुमनलता कहती हैं कि चुनाव से मेरा सरोकार कम रहा लेकिन मुझ जैसी महिलाओं का अपने हक के लिए चुना जाना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed