फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shambhu Baba of Baheri has been carrying the effigy of Ravana for a long time

Haldwani: रावण का परिवार हुआ महंगा, 10 हजार बढ़ी दशानन की कीमत

Fri, 20 Oct 2023 12:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 20 Oct 2023 12:38 PM IST
सार

बहेड़ी के 70 वर्षीय शंभू बाबा लंबे समय से रावण के पुतले बना रहे हैं। वह बताते हैं कि एक दशक पहले रावण के पुतले की कीमत 16 हजार रुपये थी जो अब बढ़कर 40 हजार तक पहुंच गई है। एक साल में ही लागत में 10 हजार का इजाफा हो गया है।

विज्ञापन
Shambhu Baba of Baheri has been carrying the effigy of Ravana for a long time
रावण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामलीला मैदान में दशहरे पर दशकों से रावण और उसके परिवार मेघनाद और कुंभकरण के पुतले को जलाया जाता है। बहेड़ी के 70 वर्षीय शंभू बाबा लंबे समय से इनके पुतले बना रहे हैं। वह बताते हैं कि एक दशक पहले रावण के पुतले की कीमत 16 हजार रुपये थी जो अब बढ़कर 40 हजार तक पहुंच गई है। एक साल में ही लागत में 10 हजार का इजाफा हो गया है।

विज्ञापन


शंभू बाबा ने बताया कि दादा ने पुतले बनाना पिता को सिखाया था। पिता से मिले हुनर को सहेजते हुए 14 साल की उम्र से ही पुतला बनाने के काम शुरू कर दिया था। रावण, मेघनाद और कुंभकरण के अलावा हाथी, घोड़े, मूर्ति आदि तैयार करने का काम भी सीखा। 
विज्ञापन


बताया कि पिछले महीने 29 सितंबर को हल्द्वानी रामलीला मैदान पहुंचकर रावण का पुतला बनाने का कार्य शुरू किया। बताया कि इस साल रावण का पुतला बनाने की कीमत 40 हजार आ रही है जो पिछले साल 30 हजार थी। मेघनाद और कुंभकरण के पुतले की कीमत पिछले साल 25 हजार थी जो अब 35 हजार तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रावण का पुतला तैयार करने में इस्तेमाल सामग्री
बांस                800 पीस
सुतली              50 किलो
रद्दी                 दो क्विंटल
रंगीन पेपर        15 रिम
तामड़ा              05 रिम
डोरा                20 किलो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed