{"_id":"6075fe4f8ebc3ec79c6afc19","slug":"shailputri-worship-in-homes-and-temples-haldwani-news-hld4215814101","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्रघरों और मंदिरों में शैलपुत्री की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्रघरों और मंदिरों में शैलपुत्री की पूजा
विज्ञापन
नैनीताल में नवरात्र के पहले दिन नयना देवी मंदिर परिसर में मन्नत मांग कर चुन्नी बांधती युवतियां।
- फोटो : NAINITAL
हल्द्वानी। नव संवत्सर और नवरात्र के पहले दिन घरों से लेकर मंदिरों में मां शैलपुत्री की आराधना हुई। लोगों ने व्रत रखा और सुंदरकांड, दुर्गासप्तशती का पाठ किया।
जगदंबा नगर स्थित देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश वर्जित किया गया। प्राचीन श्रीराम मंदिर में अखंड ज्योति जलाई गई और सुंदरकांड का आयोजन किया गया। काली मंदिर कालीचौड़, महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव, रेलवे बाजार में हल्दूदेवी और रानीबाग में शीतलामाता मंदिरों में सुबह के समय श्रद्धालू पूजा के लिए पहुंचे। मंदिर आने वालों को मास्क के साथ ही प्रवेश दिया गया। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरा नगर में शाम के समय कीर्तन का आयोजन किया गया।
माता के भजनों पर झूमे लोग
हल्द्वानी। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा की ओर से कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी हाल में भजन संध्या का आयोजन किया गया। विख्यात भजन गायक संजय कृष्ण ठाकुर ने भजन सुनाए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा, राकेश जोशी, मधुसूदन जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
पुष्पांजलि पुस्तक का विमोचन
हल्द्वानी। बाबा नीब करौरी महाराज पर लिखी गई पुस्तक पुष्पांजलि का श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम में विमोचन किया गया। संतोष कुमार सिंह की ओर से लिखी गई पुस्तक का विमोचन एसडीएम विवेक राय, पूर्व आयकर आयुक्त सतीश चंद्र अग्रवाल और आश्रम अध्यक्ष कनक चंद ने किया।