फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shahjahanpur, Pilibhit Purnpur and won the match

शाहजहांपुर, पूरनपुर और पीलीभीत ने जीते मैच 

Sun, 05 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Sun, 05 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur, Pilibhit Purnpur and won the match
हाॉकी - फोटो : अमर उजाला
जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से अमर उजाला प्रायोजित 94वीं   अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को तीन मैच खेले गए। इनमें शाहजहांपुर, पूरनपुर और पीलीभीत ने अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बनाई। रविवार होने के कारण मैच देखने के लिए डीएसए मैदान में काफी भीड़ रही। 
विज्ञापन


शाहजहांपुर ने 4-1 से जीता मैच 
रविवार को प्रिंस स्पोर्टिंग क्लब शाहजहांपुर और रोहिला टाइगर रामपुर के बीच मुकाबला हुआ। पहले हाफ से ही शाहजहांपुर 3-0 से बढ़त बनाए हुए थी। खेल के दूसरे मिनट में राजेंद्र, 15वें मिनट में सुमित और 25वें मिनट में आदित्य ने गोल मारा। मध्यांतर बाद शाहजहांपुर से 31वें मिनट में सुमित ने फिर गोल किया। जबकि  रामपुर से एकमात्र गोल 52वें मिनट में नदीम ने किया। इस तरह शाहजहांपुर ने यह मैच 4-1 से जीत लिया। 
विज्ञापन


पूरनपुर ने हल्द्वानी को हराया 
प्रतियोगिता का दूसरा मैच डायमंड हॉकी क्लब पूरनपूर और हल्द्वानी इलेवन के बीच खेला गया। मध्यांतर तक पूरनपुर की टीम 2-0 से बढ़त बनाए हुए थी। टीम के लिए 13वें मिनट में पहला गोल चंदू और 19वें मिनट में पंकज ने दूसरा गोल किया। मध्यांतर बाद हल्द्वानी से सावन आजाद ने गोल कर बढ़त को कम किया। इस तरह पूरनपुर ने 2-1 से मैच जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलीभीत ने बहराइच को 4-1 से हराया
तीसरे मैच में डीएचए बहराइच और कोहिनूर हाकी क्लब पीलीभीत की टीमें आमने-सामने थीं। मध्यांतर तक स्कोर 1-1 से बराबरी पर था। पीलीभीत की ओर से 12वें मिनट में शिवम और बहराइच से 24वें मिनट में इमरान ने गोल किया। मध्यांतर बाद पीलीभीत से 34वें और 50वें मिनट में उवेश और 57वें मिनट मेें काशिम ने गोल मारा। इस प्रकार पीलीभीत ने 4-1 से मैच जीता। अंपायर मंजुल  प्रकाश सनवाल, सीएल साह, अमित कुमार व ललित साह थे। तकनीकी समिति  में दीपक साह, रोहित साह और तकनीकी निदेशक अहमद सिद्दीकी थे।

आज के मुकाबले
- 3.30 चैंपियन बजे से चैंपियन हाकी क्लब रामपुर बनाम कोहिनूर हाकी क्लब पीलीभीत
- 4.45 बजे से मेवाड़ यूनाइटेड उदयपुर बनाम रानीखेत इलेवन।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed