फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   shahar mein rakhe gae kaee godaam, kaise banae gae godaam

Nainital News: शहर में लगे कई कूड़ेदान हुए क्षतिग्रस्त, कैसे उठे कूड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
shahar mein rakhe gae kaee godaam, kaise banae gae godaam
नैनीताल। शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है क्योंकि नगर पालिका के कई बड़े कूड़ेदान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इन क्षतिग्रस्त कूड़ेदानों से कूड़ा सड़कों पर फैल रहा है जिससे स्वच्छता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

नगर की मॉल रोड, सार्वजनिक स्थलों और 15 वार्डों में 70 से अधिक छोटे-बड़े कूड़ेदान रखे गए हैं। इनमें सफाई कर्मचारी और शहरवासी कूड़ा डालते हैं। घर-घर कूड़ा उठाने वाले लोग भी इन्हीं का उपयोग करते हैं। पालिका की अधिकृत संस्था प्रतिनिधियों के माध्यम से कूड़े को पहले मेट्रोपोल डंपिंग जोन ले जाया जाता है, फिर हल्द्वानी निस्तारित किया जाता है। क्षतिग्रस्त कूड़ेदानों के कारण हाइड्रोलिक वाहनों से कूड़ा उठाते समय चोटिल होने का खतरा भी रहता है। सफाई कर्मचारियों के अनुसार, वर्तमान में लगभग आधे कूड़ेदान खराब हो चुके हैं। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों, सभासदों और जनता की शिकायतों के बाद भौतिक सत्यापन किया गया है। सत्यापन में 40 कूड़ेदानों को बदलने की आवश्यकता पाई गई है। इस समस्या का शीघ्र ही समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed