फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sewer treatment plant worth crores is being built above, soil erosion from below

ऊपर बन रहा है करोड़ों का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, नीचे से भू कटाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sewer treatment plant worth crores is being built above, soil erosion from below
नैनीताल के समीप रूसी गांव में निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और इसके ठीक नीचे हो रहा भू-कटाव - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। रूसी बाईपास में बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की तलहटी में बरसाती नाले से हो रहे भू कटाव से करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे ट्रीटमेंट प्लांट को खतरा पैदा हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि भू कटाव को रोकने के लिए अभी से दरक रही पहाड़ी पर पौधरोपण करा दिया है।
विज्ञापन

नैनीताल को सीवर की समस्या से निजात दिलाने के लिए उत्तराखंड इंटीग्रेटेड रेजिलिएंट शहरी विकास परियोजना के तहत रूसी बाईपास में 77.57 करोड़ की लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। इसकी क्षमता 17.50 एमएलडी है। इसके लिए मालरोड से तल्लीताल और हनुमानगढ़ी होते हुए रूसी तक 3040 मीटर सीवर की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में सीवर प्लांट में लेबर कैंप, स्टाफ क्वार्टर, साइट आफिस का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन

पिछले साल अक्तूबर में हुई बारिश से सीवर प्लांट वाली पहाड़ी की तलहटी में बरसाती नाले से भू कटाव हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक इस बार भी पूर्व में हुई बारिश से नाले से भू कटाव जारी है। जिस पहाड़ी में भू कटाव हो रहा है उसी पहाड़ी में करोड़ों की परियोजना के कार्य कराए जा रहे हैं। ऐसे में यदि पहाड़ी में भू कटाव जारी रहा तो भविष्य में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पूछे जाने पर परियोजना निदेशक गीतेश सैनी ने कहा कि पिछले साल बरसात में पहाड़ी में भू कटाव हुआ था। उन्होंने बताया कि भू कटाव रोकने के लिए पहाड़ी में वृहद स्तर पर पौधरोपण कराया गया है। बताया कि जल्द ही भू वैज्ञानिकों से पहाड़ी का स्थलीय निरीक्षण भी कराया जाएगा ताकि सुरक्षात्मक कार्य अभी से कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed