फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sewer lines will be laid from Laldanth-Kusumkheda intersection to Lamachaur intersection

Nainital News: लालडांठ-कुसुमखेड़ा तिराहे से लामाचौड़ चौराहे तक बिछेंगी सीवर लाइनें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Sewer lines will be laid from Laldanth-Kusumkheda intersection to Lamachaur intersection
हल्द्वानी। लालडांठ से फतेहपुर होते हुए लामाचौड़ चौराहा और कुसुमखेड़ा तिराहे से कमलुवागांजा रोड होते हुए लामाचौड़ चौराहे तक सीवर लाइन बिछाई जाएगी। पहले चरण में निगम 60 करोड़ की डीपीआर तैयार करेगा। इससे मुख्य लाइन के साथ ही 20 एमएलडी का एसटीपी भी बनेगा।
विज्ञापन


नगर निगम शहर के पुराने वार्डाें में भी सीवरेज का जाल नहीं बिछा पाया है। वहीं नए वार्डाें में यूयूएसडीए सीवरेज का काम कर रहा है। वार्ड-34 से 60 तक लाइनें बिछाई जानी थी लेकिन इनमें से कई वार्डाें में कार्य नहीं हुआ। ऐसे में छूटे हुए क्षेत्र में अब पेयजल निगम सीवर लाइन बिछाएगा। इस संबंध में सोमवार को नगर निगम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ सीवरेज कार्याें को लेकर बैठक की। इस दौरान शहर के विकास कार्याें पर फोकस किया गया। पेयजल निर्माण निगम के ईई एके कटारिया ने बताया कि करीब 11 किलोमीटर दूरी की दो मुख्य लाइनें बिछाई जाएंगी। मई में डीपीआर तैयार कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed