फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sewer line to be laid in Ramnagar at a cost of Rs 42 crore

Nainital News: रामनगर में 42 करोड़ रुपये से बिछेगी सीवर लाइन

Sun, 18 Oct 2026 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 18 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sewer line to be laid in Ramnagar at a cost of Rs 42 crore
रामनगर। रामनगर में जल्द ही सीवर लाइन का कार्य शुरू होने जा रहा है। करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन बिछाई जएगी। परियोजना के पहले चरण में वार्ड संख्या एक से छह तक लाइन बिछाई जाएगी। प्रथम चरण के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल चुकी है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रामनगर में बीते कई दशकों से सीवर योजना का कार्य अधूरा पड़ा है। इसे फिर से धरातल पर उतारने के लिए जल निगम की ओर से विगत वर्ष रामनगर शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए तीन चरणों में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। योजना में शहर के अलग-अलग हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से सीवर नेटवर्क विकसित किया जाना है। पहले चरण में वार्ड एक से छह तक सीवर लाइन बिछाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए 42 करोड़ रुपये की लागत से संबंधित कार्य कराए जाएंगे। शासन से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरे होते ही इसका कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

150 से 600 एमएम मोटाई की बिछाई जाएगी पाइपलाइन

पहले चरण में शहर के एक से छह वार्ड के घरों को इसमें शामिल किया जाएगा। इसके लिए 150 से 600 मिलीमीटर मोटाई की सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके माध्यम से घरों से निकलने वाले गंदे पानी और सीवेज को एकत्र कर निर्धारित नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। योजना के अंतर्गत करीब 6040 घरों को सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास पुल स्थित एसटीपी में होगा सीवेज का शोधन

एक से छह वार्ड में बिछाई जाने वाली सीवर लाइन को पाइपलाइन के माध्यम से बाईपास पुल स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचाया जाएगा। यहां गंदे पानी का शोधन किया जाएगा। इससे सीवेज के उचित निस्तारण की व्यवस्था विकसित होगी और गंदे पानी को खुले में बहने से रोकने में मदद मिलेगी।

पहले चरण के लिए शासन से 42 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इसका कार्य शुरू किया जाएगा। - पल्लवी चौधरी, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed