फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Severe cold in Nainital, snowflakes also fell

नैनीताल में कड़ाके की ठंड, बर्फ की फाहें भी गिरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Severe cold in Nainital, snowflakes also fell
नैनीताल में बादलों से घिरी नैनीझील में नौकायन का लुत्फ उठाते सैलानी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल/भीमताल। नैनीताल में रविवार को कड़ाके की ठंड महसूस की गई। वहीं ठंड बढ़ने के बाद शाम चार बजे हवा के साथ बर्फ की फाहें भी गिरनी शुरू हो गई थी, जिन्हें देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही नैनीताल में हिमपात हो सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर में रविवार को सुबह से दोपहर तक हल्की धूप खिली रही। इसके बाद बादलों ने डेरा जमाया, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस हुई। वहीं पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को साढ़े चार बजे मल्लीताल क्षेत्र में हवा में कुछ देर के लिए हल्की बर्फ की फाहें भी गिरीं, जिनकी लोगों ने वीडियो भी बनाई। वीडियो में भी बर्फ की फांहे गिरना साफ नजर आ रहा है लेकिन हवा चलने के बाद यह नजारा कुछ ही सेकेंड के लिए नजर आया।
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर में बढ़ती ठंड को देखते हुए पालिका प्रशासन की ओर से आठ जगहों मेें अलाव की व्यवस्था की है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल रही है।
जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को नैनीताल में अधिकतम तापमान 10.5 व न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed