{"_id":"585d64cd4f1c1b3e4de3a5c4","slug":"several-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पलटी कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस पलटी कई घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)।
Updated Sat, 24 Dec 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
बस पलटी कई घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी (नैनीताल)। बस और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत से बस बीच सड़क पर पलट गई। इससे बस सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार काशीपुर से हल्द्वानी आ रही बस संख्या (यूए-04डी-4375) कालाढूंगी की ओर से जा रही स्विफ्ट कार (यूके-04पी-7605) की गडप्पू पुलिस चौकी के पास आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों वाहन तेज गति में थे। भिड़ंत के बाद बस बीच सड़क पर पलट गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इसमें लगभग एक दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पुलिस और राहगीरों की मदद से बाजपुर और कालाढूंगी भेजा गया। गंभीर घायल रेहान पुत्र रियासत, रियासत पुत्र फिरासत, नसरीन पत्नी रसीद निवासी मोतीनगर गदरपुर को 108 से हल्द्वानी भेज दिया गया है।
विज्ञापन