फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Seven lives lost in first week after rain in Kumaon

कुमाऊं के लिए काल बनी बारिश: पहले सप्ताह में ही सात जिंदगियां खत्म; भीमताल में फौजी डूबा...काशीपुर में छात्र

Wed, 10 Jul 2024 12:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 10 Jul 2024 12:48 PM IST
सार

बारिश ने काल बनकर कुमाऊं में कहर बरपाया है। मानसून के पहले सप्ताह में ही कुमाऊं में सात जिंदगयिां खत्म हो गईं हैं, जबकि किशोरी और दो युवक लापता हैं।

विज्ञापन
Seven lives lost in first week after rain in Kumaon
कुमाऊं के लिए काल बनी बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले वनाग्नि कुमाऊं के लिए काल बनी। अब बारिश ने काल बनकर कुमाऊं में कहर बरपाया है। मानसून के पहले सप्ताह में ही कुमाऊं में सात जिंदगयिां खत्म हो गईं हैं, जबकि किशोरी और दो युवक लापता हैं।

विज्ञापन


काशीपुर के गांव जोशीमझरा में शंकर सिंह का बेटा वंश मंगलवार की सुबह अपने साथियों के साथ मवेशियों को चराने गया था। खेल खेल में उसका पैर फिसल गया, जिससे उसकी जान चली गई। वह दसवीं में पढ़ता था। सोमवार को बही बनबसा के देवीपुरा गांव निवासी सुशीला चंद (13) का शव जगबूड़ा नदी में मंगलवार को घटनास्थल से करीब डेढ़ किमी दूर मिला। वहीं अपने दो साथियों के साथ रविवार को मछली मारने धौरा जलाशय गए जगदीश मंडल का शव तीन दिन बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन


सोमवार को एक परिवार को बचाने गए खटीमा के हल्दी निवासी सनी और प्रिंस की मौत हो गई थी, जबकि इसी सप्ताह मां की गोद से गिरकर पानी में डूबने से मासूम कपिल की जान चली गई थी। वहीं, बनबसा में भी इसी सप्ताह हुड्डी नदी में डूबने से महिला की मौत हो गई थी। सोमवार को खेत में हुए कटाव को देखते समय जमीन खिसकने से बैगुल नदी में बहे संजीत का अब तक पता नहीं चल सका है। वहीं, शांतिपुरी में मंगलवार को 15 साल की किशोरी बह गई। खबर लिखी जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। इधर, धारी ब्लॉक के पदमपुरी मार्ग पर स्थित बमेटा गांव के पुल से लगे गधेरे में मंगलवार की शाम नहाते समय फौजी हिमांशु दफौटिया (25) पुत्र पुष्कर दफौटिया । निवासी बागेश्वर हाल निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी तेज बहाव में डूब गया, उसका कुछ पता नहीं चल पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed