फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Seven BS-6 buses will run on Delhi route from haldwani

दीपावली से पहले यात्रियों को तोहफा: दिल्ली रूट पर चलेंगी सात बीएस-6 बसें, नई बस में CCTV कैमरा जैसी सुविधाएं

Tue, 29 Oct 2024 12:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 29 Oct 2024 12:47 PM IST
सार

परिवहन निगम ने दीपावली से पहले यात्रियों को तोहफा दिया है। नई बीएस-6 मॉडल बसों में से सात बस शहर पहुंच गईं। ये सभी बसें दिल्ली रूट पर चलेंगी। 

विज्ञापन
Seven BS-6 buses will run on Delhi route from haldwani
उत्तराखंड परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन निगम ने दीपावली से पहले यात्रियों को तोहफा दिया है। राज्य के बेड़े में शामिल हुईं नई बीएस-6 मॉडल बसों में से सात सोमवार को शहर पहुंच गईं। ये सभी बसें दिल्ली रूट पर चलेंगी। आरामदायक सीट, सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, जीपीएस जैसी सुविधाओं के साथ वर्तमान किराये में ही यात्रियों को सुखद और सुरक्षित सफर का आनंद मिलेगा।

विज्ञापन

दिल्ली में इसी साल 21 दिसबंर से बीएस-4 मॉडल की बसें प्रतिबंधित हो जाएंगी। इसी कारण उत्तराखंड परिवहन निगम ने बीएस-6 मॉडल की 130 नई बसें खरीदी हैं। इनमें से हल्द्वानी डिपो को दो और काठगोदाम को पांच बसें मिली हैं। इनका संचालन पर्वतीय क्षेत्र से दिल्ली रूट पर होगा। इन बसों की सीटें बीएस-4 के मुकाबले काफी आरामदायक हैं। पूरी बस मैटल से बनी हुई, इसमें फाइबर का भी प्रयोग नहीं किया गया है। जीपीएस होने के कारण बसों की देहरादून से लाइव ट्रैकिंग भी हो सकेगी। अगर कोई बस तय रूट से अलग जाती है तो देहरादून कंट्रोल रूम में अलार्म बजेगा। एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ये बसें काफी आधुनिक हैं। इससे यात्रियों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

34 के बजाय हैं 38 सीटें
वर्तमान में रोडवेज की बसों में 34 सीटें हैं। नई बसों में 38 सीटें हैं। इससे ज्यादा यात्री आ सकेंगे। सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।

नई बसों में ये खूबियां भी

  • चार्जिंग साॅकेट।
  • चालक के लिए एडजस्टेबल सीट।
  • दो इमरजेंसी गेट।
  • छत से दो इमरजेंसी निकास।
  • फायर अलार्मिंग सिस्टम।
  • जीरो प्रदूषण।
  • मजबूत इंजन।

दिल्ली वालीं बसें उत्तराखंड में ही चलेंगी
वर्तमान में जो बीएस-4 माडल की बसें दिल्ली रूट पर चल रही हैं, बाद में वे उत्तराखंड की सड़कों पर ही चलाई जाएंगी। रामनगर, देहरादून, अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऋषिकेश आदि जगहों के लिए इन्हें भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed