{"_id":"67fac6b068eaccdf040486e3","slug":"server-slow-transaction-stalled-people-troubled-haldwani-news-c-337-1-ha11011-120903-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सर्वर स्लो, ट्रांजेक्शन ठप और लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सर्वर स्लो, ट्रांजेक्शन ठप और लोग रहे परेशान
Sun, 13 Apr 2025 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। शहर में शनिवार सुबह से ही यूपीआई, नेट बैंकिंग और कई प्रमुख भुगतान एप पर ट्रांजेक्शन करने में दिक्कत रही। कई बैंकों के सर्वर पर लंबे समय तक लोड बना रहा जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी।
शहर के कई इलाकों में लोगों की शिकायत रही कि फोन पे, गूगल पे, पेटीएम जैसे एप पर ट्रांजेक्शन फेल या सर्वर बिजी रहा। दुकानदारों ने बताया कि ग्राहक पैसे भेजने की कोशिश करते रहे लेकिन भुगतान नहीं हो सका। कुछ लोगों के पैसे कट भी गए, हालांकि वह कुछ देरी के बाद रिफंड भी हो गया।
सर्वर की सुस्ती से लाखों का ट्रांजेक्शन का प्रभावित रहा। कुछ बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह ठप रही जिससे लोग न तो बैलेंस देख पाए, न ही पैसा ट्रांसफर कर सके। वहीं बैंकों में अवकाश के चलते लोग पूरी तरह यूपीआई ट्रांजेक्शन पर निर्भर थे लेकिन सर्वर ने उन्हें खासा परेशान किया। फिलहाल इस संबंध में जब बैंक और बीएसएनएल के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो वे कुछ भी कहने से बचते रहे।
विज्ञापन
वहीं नाम न छापने की शर्त पर एक निजी मोबाइल कंपनी के जोनल मैनेजर ने बताया कि यह समस्या अत्यधिक ट्रांजेक्शन लोड और कुछ प्रमुख बैंकों के सर्वर में हुए अनियोजित मेंटेनेंस या अपग्रेडेशन कार्य के कारण उत्पन्न हो सकती है। शाम होते ही यूपीआई ट्रांजेक्शन की सुविधा सुचारु रूप से काम करने लगी।