फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sentenced prisoners broke back in the hospital

सजायाफ्ता कैदी ने अस्पताल में तोड़ा दम  

Wed, 09 Mar 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Wed, 09 Mar 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। सितारगंज जेल में सजा भुगत रहे कैदी की एसटीएच में सोमवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। कैदी साढ़े चार साल की सजा काट चुका था। सजा होने से चार माह पहले ही उसने शादी की थी लेकिन परिवार के साथ रहने का सौभाग्य उसे नहीं मिल सका। चिल्किया रामनगर निवासी गोपाल सैनी (59) तीन मार्च 2015 से सितारगंज स्थित संपूर्णानंद जेल में बंद था।
विज्ञापन


किडनी और लीवर की बीमारी से ग्रस्त होने पर उसे जेल अधिकारियों ने दो फरवरी 2016 को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार रात कैदी की मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गोपाल की शादी सजा से चार  माह पहले शांति से हुई थी।
विज्ञापन


शव को लेने के लिए पत्नी शांति के अलावा उसका भाई हरदयाल सैनी आया था। इस बारे में जेल अधीक्षक टीडी जोशी ने बताया कि गोपाल को बलात्कार और धमकी (376,506) के मामले में सात साल की सजा 15 नवंबर 2011 को हुई थी। सजा के बाद उसे देहरादून जेल भेजा गया था। देहरादून से वह तीन मार्च 2015 को संपूर्णानंद जेल आया था। जेल में आने पर पता चला कि उसके लीवर, किडनी में काफी समस्या है। इधर बीच वह पीलिया रोग से भी ग्रसित हो गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed