फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sensation due to finding tiger's carcass in Pakharo range

Nainital News: पाखरो रेंज में बाघ का शव मिलने से सनसनी

Sat, 22 Mar 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 22 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sensation due to finding tiger's carcass in Pakharo range
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में वन कर्मियों को गश्त के दौरान एक बाघ का शव दिखा। इसकी सूचना पर वन विभाग में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची वन्यजीव चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम के बाद नष्ट कर दिया। वहीं प्रथम दृष्टया मौत का कारण आपसी संघर्ष बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीटीआर के पाखरो रेंज में रोजाना की तरह कर्मी जंगल में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान टीम को एक बाघ का शव दिखा और इसकी सूचना पार्क के डायरेक्टर डॉ. साकेत बडोला समेत अन्य अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

पार्क के वन्यजीव चिकित्सक डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि बाघ का पोस्टमार्टम कर शव को नष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि बाघ की उम्र करीब पांच साल है। उसके शरीर पर दूसरे बाघ के नाखूनों के निशान पाए गए हैं। अंदेशा जताया कि आपसी संघर्ष में बाघ की मौत हुई होगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजहों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed