फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sensation after getting the dead body of the hotel manager and the youth

होटल मैनेजर और युवक का शव मिलने से सनसनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sensation after getting the dead body of the hotel manager and the youth
नैनीताल के नैनीझील से निकले शव के पास रोती बिलखती मृतक की पत्नी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल/भीमताल। तल्लीताल में होटल मैनेजर और भीमताल के जून स्टेट स्थित तालाब में बृहस्पतिवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस होटल मैनेजर के आत्महत्या और युवक के नशे में तालाब में गिरने से मौत की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह ठंडी सड़क में घूम रहे लोगों ने पुलिस को पाषाण देवी मंदिर के पास झील में शव पड़ा होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सीओ विजय थापा, तल्लीताल एसओ राहुल राठी और एसआई दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला। मृतक की जेब में पैन कार्ड समेत कई अन्य कागजात मिले। इसके आधार पर शव की पहचान विनोद कुमार (42) पुत्र स्व. गंगा प्रसाद निवासी तल्ला कृष्णापुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विनोद कुमार यहां तल्लीताल क्षेत्र स्थित एक होटल में मैनेजर था। सीओ विजय थापा ने बताया कि बुधवार की सुबह विनोद अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था और रात आठ बजे के करीब भी लोगों ने उसे तल्लीताल क्षेत्र में देखा था। बुधवार रात विनोद घर नहीं गया। परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक का एक पुत्र-पुत्री है। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उधर, भीमताल मेंजून स्टेट के सभासद दीपक आर्या ने पुलिस को द हिटन लेक तालाब में किसी का शव उतराता हुआ दिखाई देने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कैलाश जोशी और एसआई जोगा सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से निकाला। स्थानीय लोगों ने शव की शिनाख्त 25 वर्षीय नरेंद्र चंद्र आर्या पुत्र सतीश चंद्र आर्या निवासी बाईपास रोड जून स्टेट के रूप में हुई। मृतक के पिता सतीश चंद्र आर्या बेटे का शव देखकर रो पड़े। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटा बुधवार की शाम से लापता था। उधर, स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक युवक नशे का आदी था। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी का कहना है कि प्रथमदृष्टया युवक का नशे में पैर फिसलने से तालाब में गिरकर मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। कहा कि मृतक नशे का आदी था इसकी जानकारी स्थानीय लोगों से मिली है।

शहर में बढ़ते नशे पर अंकुश लगाने की मांग
भीमताल और भवाली शहर में लगातार बढ़ते नशे पर अंकुश लगाने की मांग जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से की है। भीमताल चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया ने बताया कि भीमताल और भवाली क्षेत्र में स्मैक का नशा तेजी से फैल रहा है। स्मैक के नशे की गिरफ्त में स्कूलों और कॉलेजों के बच्चे जा रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों से स्मैक लाकर बेची जा रही है। चेयरमैन ने पुलिस प्रशासन से शहर में स्मैक बेचने वाले गिरोह पर कार्रवाई की मांग की है।
फोटो कैप्सन- 24बीटीएल01पी
फोटो 24 एनटीएल 6पी और 7पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed