फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Senior Sangh worker and former district president of BJP Harbola is no more

Nainital News: वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हर्बोला नहीं रहे

Tue, 26 Dec 2023 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 26 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Senior Sangh worker and former district president of BJP Harbola is no more
भुवन चंद्र हर्बोला
नैनीताल। नगर के प्रमुख व्यवसाई, वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन हर्बोला (82) का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन के बाद उनके मॉल रोड स्थित आवास में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ रही। रानीबाग चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वह नियमित दिनचर्चा के तहत अपने कार्य कर रहे थे। सोमवार तड़के करीब चार बजे अचानक हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। वर्ष 1980 में जनसंघ से जुड़े भुवन हर्बोला सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। आपात काल के दौरान 1976 में वह जेल भी गए। नैनीताल जिले को मैदान और पहाड़ के रूप में पृथक करने के दौरान 2010 में वह भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। स्वयंसेवक रहते उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए संघ की ओर से विभिन्न अवसरों पर दी गई जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन

वह अपने पीछे पत्नी सुशीला, पुत्र मानवेंद्र, चंद्र एवं पुत्री सीमा समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
वहां विधायक सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, हरगोविंद रावत, खीमा शर्मा, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, तेज सिंह, गोपाल रावत, पुनीत टंडन, सचिन साह, विवेक साह, दयाकिशन पोखरिया, श्याम सिंह बिष्ट, रतन सिंह, प्रेम सागर, विक्रम राठौर, संतोष कुमार, राजीव साह, रचित तिवारी, राजीव साह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोश्यारी, भट्ट और निशंक ने जताया दु:ख
वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन हर्बाेला के निधन पर पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने दुख जताया। भट्ट ने हर्बोला को पार्टी का सच्चा सिपाही बताया। कोश्यारी ने उनके पुत्र मानवेंद्र को टेलीफोन पर सांत्वना दी। निशंक ने कहा हर्बाेला की नैनीताल में भाजपा की जड़ें जमाने में विशेष भूमिका रही और वे समर्पित कार्यकर्ता रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed