फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Senior advocate Gopal Singh is no more

वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सिंह नहीं रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Senior advocate Gopal Singh is no more
गोपाल सिंह मेहरा का फाइल फोटो। - फोटो : CHORGALIA
हल्द्वानी/चोरगलिया। हल्द्वानी बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता और बार कौंसिल के पूर्व सदस्य गोपाल सिंह महरा का निधन हो गया। वह 83 साल के थे और कुंवरपुर स्थित पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज के संरक्षक भी थे। उनका अंतिम संस्कार चित्रशाला घाट रानीबाग में किया गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सचिव विनीत परिहार ने बताया कि गोपाल सिंह को शनिवार को सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे आलोक सिंह महरा उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं। हल्द्वानी बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित शोकसभा में अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, उपसचिव किशोर जोशी, तनूजा तिवारी, विपिन कुमार, राम सिंह बसेड़ा, जगत सिंह घुड़दौड़ा, चंदन सिंह अधिकारी, के के कपिल, भगवान नयाल,घनानंद जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, प्रकाश कांडपाल, दीवान सिंह बिष्ट, हीरा बल्लभ आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उधर, पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र उप्रेती ने उनके सम्मान में स्कूल को दो दिन के लिए बंद करने की घोषणा की। प्रबंधक नरेंद्र मेहरा, हेमंत बगडवाल, विक्रम सिंह, राम सिंह बसेड़ा आदि ने उनके निधन पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed