फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Selection of land map project of Kichha, Almora and Tehri

Nainital News: किच्छा, अल्मोड़ा व टिहरी का भू नक्शा प्रोजेक्ट का चयन

Wed, 19 Feb 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 19 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Selection of land map project of Kichha, Almora and Tehri
किच्छा। नगर में भारत सरकार का शहरी सर्वेक्षण कार्यक्रम नक्शा प्रोजेक्ट लांच किया गया। प्रोजेक्ट का मकसद शहरी भूमि अभिलेख के लिए सटीक और व्यापक भू- स्थानिक डाटाबेस तैयार करना है। नक्शा प्रोजेक्ट के लिए उत्तराखंड के किच्छा, अल्मोड़ा और टिहरी को चुना गया है। सर्वे ऑफ की इंडिया की टीम ड्रोन की मदद से एक सप्ताह में पूरे शहर का नक्शा तैयार करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नक्शा प्रोजेक्ट का वर्चुअल शुभारंभ किया। नगरपालिका के कम्यूनिटी हॉल में एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
विज्ञापन

बाद में सर्वे ऑफ इंडिया टीम के अधिकारी सर्वेक्षक आलोक कुमार रावत ने बताया कि नक्शा प्रोजेक्ट का मकसद सरकारी व निजी समेत सभी संपत्तियों का ड्रोन के माध्यम से नक्शा तैयार करना है। उनकी एक टीम लगभग एक हफ्ते में अपना सर्वे पूरा कर लेगी। इस दौरान पूर्व सभासद रंजीत सिंह नगरकोटी, सईदुल रहमान, ताहिर मलिक, आरिफ कुरैशी, इकबाल कुरैशी, देवेन्द्र शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed