फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Security work of Baliyanala started but education system in limbo

Nainital News: बलियानाला का सुरक्षा कार्य शुरू मगर अधर में शिक्षा व्यवस्था

Wed, 31 Jan 2024 03:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 31 Jan 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Security work of Baliyanala started but education system in limbo
नैनीताल। नगर के बहुप्रतीक्षित बलियानाला का सुरक्षा कार्य शुरू हो चुका है लेकिन इससे प्रभावित जीआईसी के विद्यार्थियों के पठन-पाठन के लिए अब तक कोई इंतजाम नहीं किए जा सके हैं। जीआईसी शिफ्टिंग भी अभी अधूरी है। जबकि एक फरवरी से स्कूल खुलने हैं और 15 फरवरी तक बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रैक्टिकल तथा नौ फरवरी से पूर्व प्री बोर्ड की परीक्षाएं भी कराई जानी हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बीते कई वर्षों से बलियानाला की सुरक्षा का कार्य बहुप्रतीक्षित था। सुरक्षा कार्य के सर्वे व विशेषज्ञों की राय के क्रम में सुरक्षा कार्य से पूर्व जीआईसी परिसर से मार्ग बनना था। इसके चलते विद्यालय का विस्थापन पहली प्राथमिकता थी। इधर केंद्र व प्रदेश स्तर की स्वीकृति के बाद सुरक्षा कार्य के मद्देनजर जीआईसी के भवन का धवस्तीकरण व मार्ग निर्माण कार्य शुरू हो चुका है लेकिन विद्यालय शिफ्टिंग की तैयारियां अधूरी हैं। विद्यालय प्रबंधन को भी पता नहीं कि एक फरवरी से कक्षाएं कहां संचालित होंगी।
विज्ञापन



न रेलिंग बनी, न कमरे ठीक हुए
नैनीताल। बीते लगभग पांच दिनों से जीआईसी कार्यालय व नीचे स्थित भवनों का सामान इंटरमीडिएट ब्लाॅक में रखा जा रहा है। इंटरमीडिएट भवन के बाहर की रेलिंग क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण कभी भी हादसा हो सकता है। विद्यालय के कक्ष के शीशे टूटे हैं तथा सामान भी बेतरतीब पड़ा हुआ है। कुछ दरवाजे भी खस्ताहाल हैं तो शौचालय भी बदहाल अवस्था में हैं। 25 दिसंबर से 31 जनवरी के शीतावकाश के बाद एक फरवरी को विद्यालय खुल रहा है। विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक शिफ्टिंग से पूर्व सुरक्षा रेलिंग, शौचालय आदि मरम्मत की जानी थी। लेकिन कल विद्यालय खुलना है और उक्त कार्य होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश जीजीआईसी का सामान जीआईसी में
नैनीताल। प्रशासन व विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक शासन स्तर से विद्यालय को जीजीआईसी में शिफ्ट किया जाना है। वर्तमान में विद्यालय बंद है इसलिए सामान जीआईसी इंटरमीडिएट ब्लॉक में रखा गया है। जीजीआईसी सीबीएसई पैटर्न है, जबकि जीआईसी उत्तराखंड बोर्ड। ऐसे में एक साथ पढ़ाई संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed