फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Secretary-in-charge said- all departments should prepare annual plans

Nainital News: प्रभारी सचिव बोले- सभी विभाग तैयार करें वार्षिक योजनाएं

Wed, 30 Apr 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 30 Apr 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Secretary-in-charge said- all departments should prepare annual plans
नैनीताल। सचिव पंचायतीराज, बाल विकास और नैनीताल जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने मंगलवार को राज्य अतिथि गृह में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने और गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी विभाग वार्षिक योजना प्राथमिकता से बनाएं। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रत्येक माह माॅनीटरिंग करने, सीएम हेल्पलाइन में आ रहीं शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। चंद्रेश यादव ने विभागों के कार्यों की समीक्षा के दौरान शासन स्तर पर लंबित विभागों के प्रस्तावों व समस्याओं की जानकारी ली। कहा कि शिकायतों को विभागों के सम्मुख रखकर योजनाएं स्वीकृत कराएंगे।
विज्ञापन


परियोजना प्रबंधक एकीकृत शहरी विकास परियोजना कुलदीप सिंह ने बताया कि हल्द्वानी नगर में 250 किमी पर पेयजल लाइन और 40 किमी सीवर लाइन का निर्माण पूरा हो गया है। सचिव ने कहा कि जिले के आठों ब्लॉकों में जो कॉम्पेक्टर संचालित नहीं हैं उन्हें चालू कराएं। अगर जिला पंचायत उन्हें नहीं चला सकती है तो निजी माध्यमों से संचालन किया जाए। सचिव ने सभी विभागों को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए चहारदीवारी करने को कहा। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed