{"_id":"656ac200ebe8b0801d031faf","slug":"secretary-got-angry-with-pwd-officer-for-not-having-information-related-to-road-scheme-in-nainital-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि अफसर पर भड़के सीएम के सचिव: जारी किया फरमान, बोले- कहां गए नैनीताल जिले के 42 हजार श्रमिक, ढूंढो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि अफसर पर भड़के सीएम के सचिव: जारी किया फरमान, बोले- कहां गए नैनीताल जिले के 42 हजार श्रमिक, ढूंढो
Sat, 02 Dec 2023 11:10 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:10 AM IST
सार
सचिव मुख्यमंत्री डॉ.सुरेंद्र नारायण पांडे ने शुक्रवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान लोनिवि के अफसर को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
डॉ.सुरेंद्र नारायण पांडे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सचिव मुख्यमंत्री, आवास और वित्त डॉ.सुरेंद्र नारायण पांडे ने शुक्रवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एक सप्ताह में लोनिवि के अधिशासी अभियंता को सूचना देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभाग की जितनी योजनाएं संचालित हो रही हैं, उनके बारे में अधिकारियों को विस्तृत जानकारी हो। इसी के साथ नियमित रूप से मानिटरिंग भी की जाए। उन्होंने कहा कि वन भूमि के प्रस्ताव के लिए लंबित मामलों का जिलास्तर, वन विभाग आपसी बैठक कर आपत्तियों का निस्तारण करें।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बैठक में बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के जिले में 1,05,059 श्रमिक पंजीकृत है जिनमें 63,000 श्रमिक है। इस पर सचिव ने शेष 42059 श्रमिकों का चिह्नीकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में डीएम वंदना सिंह, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राना, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई मनोज कुमार, एचसी उपाध्याय, पेयजल एके कटारिया, यूपीसीएल एसके सहगल, अपर अर्थ एवं संख्याधिकारी कमल मेहरा आदि उपस्थित रहे।