फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SDM office trooped forest Gujjars

एसडीएम दफ्तर पर धमके वन गुर्जर

Sat, 23 May 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर Updated Sat, 23 May 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
SDM office trooped forest Gujjars

आमपोखरा रेंज के शिवनाथपुर में बसे वन गुर्जरों ने जुलूस की शक्ल में एसडीएम दफ्तर में पहुंच जोरदार प्रदर्शन किया। कहा वन विभाग ने बिना पूर्व सूचना के जेसीबी से अतिक्रमण तोड़ उन्हें जो आर्थिक क्षति पहुंचाई है, उसकी भरपाई की जाए।

विज्ञापन


एसडीएम एसएस जंगपांगी के माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन भेजकर वन गुर्जरों ने कहा कि शिवनाथपुर तुमड़िया खत्ता में वे 1960-61 से जीवन यापन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को वन विभाग ने उनके आशियानों को तोड़कर उन्हें सड़क पर आने को मजबूर कर दिया है। कहा कि विभाग ने अतिक्रमण ध्वस्त कर कीमती सामान, खाद्य पदार्थ को भी अपने कब्जे में लिया है, जो गलत है।
विज्ञापन


इधर, डीएफओ राहुल ने पुलिस कप्तान से शिवनाथपुर में पीएससी के जवानों की तैनाती करने को कहा है, ताकि पुन: कब्जा न हो। इस दौरान वन गुर्जर शमशाद अली, मो. शरीफ, मो. फरीद, गुलाम मुस्तफा, अब्दुल सलीम, अब्दुल करीम, अब्दुल सलीम, गुमान नवी, अमीर अली, फिरासत अली, मो. बसीर, अलीजान, ताज मोहम्मद, असरफ खातून आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed