{"_id":"69b5bfec80572f77bf066862","slug":"scrap-pickers-fight-at-golghar-square-video-goes-viral-nainital-news-c-238-1-shld1020-123636-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गोलघर चौराहे पर कबाड़ बीनने वालों में मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गोलघर चौराहे पर कबाड़ बीनने वालों में मारपीट, वीडियो वायरल
Sun, 15 Mar 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल स्थित गोलघर चौराहे पर शनिवार को कबाड़ बीनने वाले लोगों के दो गुटों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद अचानक शुरू हुआ और देखते ही देखते लात-घूंसे में बदल गया। युवक और महिलाएं एक-दूसरे को बेरहमी से पीटते नजर आए। मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मारपीट करने वाले कबाड़ चुनने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस सत्यापन न होने पर क्षेत्र में असुरक्षा की भावना जताई और कार्रवाई की मांग की। एसएसआई दिनेश जोशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन