फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Scotty and bike headmistress killed in clash

स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में प्रधानाध्यापिका की मौत

Sat, 26 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sat, 26 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

रामनगर। स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में प्रधानाध्यापिका की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। शिक्षिका की बेटी के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।  

विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय उदयपुरी चौपड़ा की प्रधानाचार्य रानी सागर ( 50) पत्नी हरीश शुक्रवार की सुबह स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रहीं थी।

भवानीगंज में विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। लहूलुहान हालत में उन्हें संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया।  जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि मृतका इंद्रा कालोनी निवासी अपनी बेटी के साथ रहती थी। उनकी बेटी पढ़ाई के लिए अंबाला में है उसके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जायेगा। 
विज्ञापन


शिक्षिका के आकस्मिक निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने राप्रावि घासमंडी में शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा। शोक व्यक्त करने में विपिन बिहारी, नंदराम आर्य, मनोज रावत, सौरभ कुमार, पंकज पांडेय, जगदीश  सती, नवेंदु जोशी, मनोज तिवारी, अनिल चौहान, प्रमोद सुंद्रियाल, ताराचंद्र,  नूर मोहम्मद, विजय वर्मा, दिनेश मनराल, आभा पंत, विनीता पंत, मंजू  चौरसिया, प्रीति जोशी, शशि जोशी, चेतना जोशी, ज्योति डोर्बी, विरेंद्र  सिंह शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed