{"_id":"587543184f1c1b1629baa20a","slug":"scorpio-mess-with-the-bjp-flag-utrwane","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो से भाजपा का झंडा उतरवाने को लेकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो से भाजपा का झंडा उतरवाने को लेकर बवाल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
Updated Wed, 11 Jan 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो से भाजपा का झंडा उतरवाने को लेकर बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस द्वारा स्कार्पियो में लगे भाजपा के झंडे और वाहन में लगी काली फिल्म उतारने को लेकर स्कार्पियो सवार पर्यटकों ने जमकर हंगामा काटा। इसे लेकर मौके पर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। किसी तरह पर्यटकों को शांत करने के बाद पुलिस ने उक्त वाहन का दस हजार रुपए का कोर्ट चालान काट दिया। इस दौरान वाहन चालक ने हंगामे की रिकार्डिंग कर रहे एक युवक की पिटाई कर दी।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब स्कार्पियो (यूपी-32 एफबी-1555) तल्लीताल से होकर मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास पहुंची। चूंकि उक्त वाहन में भाजपा का झंडा लगा था और शीशे में काली फिल्म चढ़ी थी लिहाजा वहां पर ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल विनोद यादव ने गाड़ी को रुकवा लिया।
कांस्टेबल ने चालक से झंडा उतारने को कहा और शीशे में काली फिल्म होने पर चालान होने की जानकारी दी। इसी दौरान कार सवार पर्यटक जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थी कार से उतरीं और कांस्टेबल के सामने झंडा उतारने को लेकर तू-तू, मैं-मैं करने लगी। इसे लेकर देर तक मौके पर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
इसी दौरान मौके पर एक युवक मोबाइल फोन पर उक्त घटनाक्रम को रिकार्ड करने लगा। युवक को रिकार्डिंग करता देख स्कार्पियो चालक शुभम शुक्ला (19) पुत्र एसके शुक्ला निवासी इंद्रानगर लखनऊ का पारा चढ़ गया। उसने युवक के साथ मारपीट कर दी। इससे मामला और उलझ गया।
सूचना मिलने पर एएसपी हरीश चंद्र सती मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन चालक से गाड़ी के कागज और डीएल दिखाने को कहा। वाहन चालक के पास डीएल नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उक्त वाहन का दस हजार रुपए का कोर्ट चालान कर दिया। एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। इधर कोतवाली के टीएसआई यूएन मिश्र ने भी अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग कर 14 वाहनों का चालान किया और 3900 रुपए जुर्माना वसूला।