फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Scooty rider seriously injured due to electric pole falling, local people create ruckus

बिजली का पोल गिरने से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों ने काटा हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider seriously injured due to electric pole falling, local people create ruckus
हल्द्वानी बरेली रोड विष्णुपुरी में झूलते तार। अमर उजाला
हल्द्वानी। विद्युत विभाग की अनदेखी के चलते वही हुआ जिसका अंदेशा लगाया जा रहा था। बुधवार दोपहर बिठौरिया में विद्युत पोल गिर गया जिसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पोल जद में आए ई-रिक्शा के दो टुकड़े हो गए, गनीमत रही कि ई-रिक्शा में सवारी नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो जाता। इधर, रात दस बजे बारिश के दौरान रामपुर रोड पर बिजली के तार सड़क पर गिर गए जिससे लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया स्थित देवकी विहार निवासी भूपेंद्र सिंह नेगी बुधवार की दोपहर अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान काठगोदाम क्षेत्र स्थित सरदार की कोठी इलाके में बिजली का पोल अचानक स्कूटी पर गिर गया। हादसे में भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। काठगोदाम थाने के एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि दो पोलों के बीच झूल रहे तार चंबलपुर की ओर से आ रहे डंपर में फंस गए। डंपर जैसे ही आगे बढ़ा वैसे ही पोल नीचे गिर गया। उसी दौरान स्कूटी सवार भूपेंद्र के अलावा एक ई-रिक्शा भी इसकी जद में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ई-रिक्शा चालक संजय कुमार ने बताया कि जैसे ही बिजली का पोल ई-रिक्शा पर गिरा वहां वे तत्काल भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि उस दौरान ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा काट दिया जिसके चलते भारी जाम की परेशानी भी खड़ी हो गई। उनका कहना था कि जब घटना हुई वह समय स्कूल की छुट्टी का था। अगर कोई स्कूली वाहन चपेट में आ जाता तो कौन इसका जिम्मेदार होता।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने तत्काल घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और रास्ता खुलवाते हुए जाम से राहगीरों को निजात दिलाई। वहीं घायल के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने भूपेंद्र के परिजनों को सूचना दी। हालांकि अस्पताल में घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पोल नगर के किनारे लगे हुए हैं। गिरने वाले पोस से आगे का पोल में भी झुकाव आ चुका है। कई बार इसकी शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन विद्युत निगम की लापरवाही के चलते यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-=-----------------=
बिजली के झूलते तारों से बेपरवाह विभाग
हल्द्वानी। सरदार की कोठी के पास बिजली का पोल गिरने की वजह से दो लोग घायल हुए। बिजली के झूलते तारों की वजह से यह हादसा हुआ है। शहर में और भी जगहों पर इसी तरह के हालात बने हुए हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग आंखें मूंदे हुए है। विष्णुपुरी, बरेली रोड, लाइन नंबर 17 आदि ऐसे स्थानों पर भी बिजली तार नीचे झूल रहे हैं। रिहाइशी इलाकों में इस तरह के हालात कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं।
-------
विभाग बोला, वाहन खंभे से टकराया
हल्द्वानी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सरदार की कोठी के पास डंपर झूलते तारों में नहीं फंसा, बल्कि डंपर को पीछे करने की वजह से वह खंभे से टकराया है जिस वजह से खंभा गिरा है। उन्होंने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि जो खंभा नीचे गिरा है, वह कई दिनों से जर्जर हालत में था। खंभा नहर किनारे लगा था। नहर के कटाव की वजह से खंभा एक ओर झुक गया था। इधर दमुवाढूंगा में दिन में दो बजे हादसे के समय बिजली चली गई। बाद में नया खंभा लगाए जाने के बाद शाम को बिजली व्यवस्था सुचारू हो गई।
-=----------
खंभों से तारों को पूरी तरह चुस्त करके नहीं बांधा जा सकता है। इससे खंभे टूट जाएंगे, इसलिए तारों को थोड़ा ढीला रखा जाता है। साथ ही जहां से भी इस तरह की शिकायत मिलती है, वहां पर तुरंत कार्यवाही की जाती है।
- डीडी पांगती, अधिशासी अभियंता (ग्रामीण), हल्द्वानी।
-=-
तार झूलने और पेड़ गिरने से लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद रात को शहर में बारिश हुई। इस बीच तेज हवा भी चली जिससे रामपुर रोड पर बंशी विहार के पास बिजली का पोल टेढ़ा हो गया। इससे बिजली के तार सड़क पर झूल गए। करंट के अंदेशे से लोगों ने वाहनों को रोक दिया। इस वजह से बंशी विहार से सुशीला तिवारी अस्पताल तक करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में बसों के साथ एंबुलेंस भी फंस गई। बसों में यात्री परेशान हो गए। रात को करीब 11 बजे स्थिति सामान्य होने के बाद जाम खुला और वाहनों का आवागमन सुचारू हो पाया।

इधर, लामाचौड़ के कमलुवागांजा क्षेत्र में लामाचौड़ को जाने वाली सड़क पर एक पेड़ गिर गया। यहां भी लंबा जाम लग गया। दोनों और वाहनों को रोक दिया गया। मौके पर तुरंत दमकल विभाग का वाहन पहुंचा और पेड़ को काटकर हटाया गया। यहां घटना घटित होने के करीब एक घंटे बाद रात 11.30 बजे स्थिति सामान्य हुई। इसके अलावा शहर से सटे अन्य ग्रामीण इलाकों में भी बिजली गुल होने की सूचना है। पुलिस ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जहां से भी सूचना मिल रही है वहां मदद भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed