फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Scooty rider fell into the ditch after being hit by a car

Nainital News: कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार खाई में गिरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider fell into the ditch after being hit by a car
नैनीताल। नैनीताल-ज्योलीकोट मार्ग पर नंबर वन बैंड क्षेत्र में नैनीताल की ओर आ रही कार व स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक व युवती खाई में जा गिरे। पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों को अस्पताल भिजवाया। नैनीताल निवासी ललित दानू व आयुषी नेगी शनिवार शाम अपनी स्कूटी से हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रहे थे। ज्योलीकोट क्षेत्र में बारिश शुरू होने पर दोनों सड़क किनारे स्कूटी रोककर रेनकोट पहन रहे थे। इसी दौरान हल्द्वानी की ओर से तेज गति से आ रही कार की चपेट में स्कूटी आ गई। टक्कर से दोनों खाई में जा गिरे। संयोग से वह पास की झाड़ियों में अटक गए। हादसे में ललित को मामूली जबकि आयुषी के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। राहगीरों ने घायलों की मदद के साथ पुलिस को सूचना दी। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम बोरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे व दोनों घायलों को रेस्क्यू कर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। श्याम बोरा ने बताया कि फिलहाल कार कब्जे में ली गई है। चालक मयंक बिष्ट को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed