फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Scooty collided with tractor trolley while taking selfie, girl died

सेल्फी लेते समय ट्रैक्टर ट्राली से टकरायी स्कूटी, युवती की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Scooty collided with tractor trolley while taking selfie, girl died
कालाढूंगी। चकलुवा से आ रहीं स्कूटी सवार युवतियों की ट्रैक्टर-टॉली से टक्कर हो गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर घायल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसओ राजवीर नेगी के अनुसार, ग्राम पाडली भवाली निवासी शोभा (22) पुत्री डुंगर राम बीते बुधवार देर शाम अपनी सहेली शालिनी बिष्ट के साथ चकलुवा से स्कूटी से कालाढूंगी की ओर आ रही थी। इस बीच वह चलती स्कूटी पर पीछे बैठकर सेल्फी लेने लगी। कालाढूंगी के पास स्कूटी की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शोभा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रैक्टर चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed