फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Scooter rider falls into a ditch, young man dies

घायल को खाई से निकालने के लिए अमरप्रीत ने उतार कर दी पगड़ी, बचाई एक जान

Wed, 16 Oct 2019 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो विकास यादव, अमर उजाला, हल्द्वानी
विकास यादव, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider falls into a ditch, young man dies
घायल को खाई से निकालने के लिए पगड़ी उतारने वाले अमरप्रीत

हल्द्वानी में भुजियाघाट के पास दो युवक मंगलवार को खाई में गिर गए। खाई में गिरे युवकों को बाहर निकालने के लिए मल्लीताल के बड़ा बाजार निवासी अमरप्रीत ने पगड़ी उतारकर मदद के लिए सौंप दी। गुरु की शिक्षा और गुरु के मंत्र को मानवता की सेवा में लगाने वाले अमरप्रीत का कहना है कि किसी की जान बचाने से बड़ा कोई धरम नहीं है। अमरप्रीत के इस इंसानियत भरे काम से एक युवक की जान बचाई जा सकी।

विज्ञापन


अमरप्रीत ने बताया कि वह परिजनोें को काठगोदाम रेलवे स्टेशन छोड़कर कार से वापस नैनीताल जा रहे थे। करीब सवा सात बजे भुिजयाघाट से कुछ दूर झरने के पास पता चला कि दो युवक खाई में गिर गए हैं। एक को बाहर निकाल लिया गया था जबकि दूसरे को बाहर निकालने के लिए खाई में उतरे लोग रस्सी मांग रहे थे।
विज्ञापन


गुरु की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए मैंने पगड़ी उतारकर दी। वहीं मौजूद एक शख्स ने अपना परना उतारकर खाई में उतरे लोगों को दे दिया। इसके बाद दूसरे घायल को निकाल लिया गया। वहां खाई में गिरे युवकों की मदद के लिए करीब 20-25 लोग थे। अमरप्रीत का कहना है कि पगड़ी से किसी की जान बच सकती है तो ऐसा किया। अमरप्रीत पेशे से व्यवसायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

भुजियाघाट में मंगलवार की देर शाम स्कूटी सवार दो युवक खाई गिर गए। प्राइवेट अस्पताल ले जाने पर एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।नैनीताल रोड से मंगलवार की रात स्कूटी से आ रहे दो युवक भुजियाघाट स्थित खाई में नीचे गिर गए।


घटना की सूचना मिलने के बाद काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को किसी प्रकार निकालकर 108 नंबर एंबुलेंस से अस्पताल के लिए भेज दिया। डॉक्टरों ने बताया कि एक युवक की पहले ही मौत हो चुकी थी। घायल युवक ने अपना नाम मयंक पांगती निवासी त्रिलोक नगर मल्ली बमौरी बताया है। मृत युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

हल्द्वानी भुजिया घाट में स्कूटी के साथ दो लोग गिरे।       अमर उजाला

हल्द्वानी भुजिया घाट में स्कूटी के साथ दो लोग गिरे। अमर उजाला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed